फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders order Jaipur's pure Dola chiffon, Dandiya and Fendi silk sarees for Diwali

Lalitpur News: दीपावली पर व्यापारियों ने मंगाई जयपुर की प्योर डोला शीफॉन, डांडिया व फैंडी सिल्क साड़ियां

Sun, 12 Oct 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traders order Jaipur's pure Dola chiffon, Dandiya and Fendi silk sarees for Diwali
- इंदौर, दिल्ली, जयपुर और सूरत से मंगा रहे आकर्षक डिजाइन व कड़ाईयुक्त साड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दीपावली पर इस बार व्यापारियों ने साड़ियों की विशेष वैरायटी मंगाई है। जिनमें बनारस की कांजीवरम सिल्क साड़ियां, जयपुर के प्योर डोला शिफॉन एवं डांडिया सिल्क आदि साड़ियां विशेष पसंद की जा रही हैं। वहीं, रेडीमेट कपड़ों के व्यापारियों ने विशेष तैयारियां की हैं और दीपावली ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें ब्रांडेड कपड़ों पर बीस फीसदी तक कम करके ग्राहकों को लुभाया जा रहा है।
दीपावली के लिए मात्र नौ दिन रह गए हैं, लोग घरों की रंगाई-पुताई के साथ ही बाजार में कपड़ों एवं अन्य खरीदारी भी कर रहे हैं। इसके चलते इस बार कपड़ा व्यापारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यापारियों ने दिल्ली, इंदौर, जयपुर, ग्वालियर से विभिन्न वैरायटी के कपड़े खरीदकर पहले से ही स्टॉक करके रख लिया है, ताकि ग्राहक जिस वैरायटी के कपड़े मांगे, उसे उपलब्ध कराया जा सके। इस बार साड़ी की दुकानों पर विशेषकर पतले कपड़ों वाली साड़ियाें की अधिक मांग चल रही है। इनमें ग्लास सिल्क, मॉस सिल्क, ऑर्गेंजा एवं शीफॉन साड़ियों की अधिक मांग आ रही है। इसके साथ ही व्यापारियों ने बनारस की कांजीवरम सिल्क साड़ियां, जयपुर की प्योर डोला शीफॉन साड़ियां, डांडिया सिल्क साड़ियों का प्रचलन अधिक है। वहीं, फैंडी सिल्क, क्रैप सिल्क का प्रचलन भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों ने महिलाओं की पसंद के अनुसार पहले से ही साड़ियों का स्टॉक मंगाकर रख लिया है और बाजार सजाया जा रहा है। यही नहीं रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों ने भी ब्रांडेड कुर्ता, जींस, फुल टीशर्ट डिमांड बढ़ने पर विशेष तौर पर स्टॉक में रखे हैं। वहीं, ब्रांडेड और कलरफुल कुर्ता पायजामा भी त्योहारी सीजन में ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------------------
फोटो-27
कैप्सन-संजीव जैन
दीपावली पर महिलाओं की पसंद के अनुसार सूरत, जयपुर और दिल्ली ये खासतौर पर शिफॉन सिल्क, बनारस की कांजीवरम सिल्क और जयपुर की प्योर डोला शिफॉन, डांडिया सिल्क प्योर क्रैप, रॉल सिल्क, बैलवैट नेट की साड़ियां मंगाई गई हैं। इसके साथ ही बैलवेट नेट के लहंगे नई डिजाइन में बड़े घेर वाले मंगाए गए हैं। जॉर्जेट, वेस्टर्न लहंगे खासतौर पर सूरत, जयपुर व दिल्ली से मंगाए हैं। वहीं, सुहागिन चुनरी भी पूजा के लिए मंगाई गई है और इसकी किनारी पर सदा सौभाग्यती लिखा हुआ है, जो ज्यादा पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव जैन, कपड़ा व्यापारी, साड़ी लाइन
-----------------------
फोटो-28
केप्सन-अभिषेक मालवीय
करवाचौथ पर साड़ियों का बाजार अच्छा चला। अब दीपावली पर भी साड़ियों की डिमांड बढ़ेगी। इसके चलते पहले से ही इंदौर, दिल्ली व ग्वालियर से साड़ियां मंगाकर स्टॉक कर ली गई हैं। वर्तमान में शिफॉन, जॉर्जेट व बनारसी साड़ियों का चलन ज्यादा है। शिफॉन और जॉर्जेट साड़ियां पांच सौ से दो हजार रुपये तक उपलब्ध कराई जा रही हैं। जबकि बनारसी साड़ियां एक हजार से पांच हजार रुपये तक में भी उपलब्ध हैं। हालांकि अन्य प्रकार की साडि़यां भी दीपावली के लिए दुकान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

-अभिषेक मालवीय, कपड़ा व्यापारी
-----------
फोटो-29
कैप्सन-सौरभ जैन
दीपावली पर ग्राहकों की पसंद के रेडीमेट कपड़े दिल्ली व इंदौर से मंगाकर स्टॉक किए गए हैं। इस बार त्योहारी सीजन के अनुसार शॉर्ट कुर्ता, ब्रांडेड जींस, ब्रांडेड कारगो जींस, ब्रांडेट शर्ट, फुल टीशर्ट मंगाकर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही हैे। यही नहीं सर्दी शुरू होने पर दीपावली के लिए विशेष वूलन कपड़े भी मंगाए गए हैं। इसके साथ ही ब्रांडेड कपड़ों पर बीस फीसदी तक और वूलन कपड़ों पर पचास फीसदी तक लैस करने के ऑफर भी लाए गए हैं।
-सौरभ जैन, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed