फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   traders occupied auction platform

गल्ला मंडी में बेअसर साबित हो रहे जिला प्रशासन के आदेश

Sat, 13 Jun 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
traders occupied auction platform
ललितपुर। नवीन कृषि उत्पादन मंडी में जिला प्रशासन के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। यहां नीलामी चबूतरों पर किसानों की उपज के स्थान पर व्यापारी माल रखकर कब्जा किए हुए हैं। चार जून को कब्जा हटाने का आदेश जारी किया गया, लेकिन कब्जा अब तक नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाएं कम नहीं हो रही है। यहां पर उपज की नीलामी के लिए किसानों की उपज को रखने के लिए नीलामी चबूतरे बनाए गए हैं, लेकिन इन चबूतरों पर किसान की उपज न रखकर व्यापारी कब्जा जमाए हुए हैं। किसान अपनी उपज को नीलामी के लिए सड़क पर दुकानों के सामने डाल रहे हैं। किसान उपज की बिक्री तक धूप में खड़े रहते हैं। इससे मंडी परिसर में जाम की स्थिति बन रही है। व्यापारी कब्जा कर छांव में बैठे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नीलामी चबूतरों को समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद केंद्र से खरीदे गए गेहूं के भंडारण के लिए सभी चबूतरे भारतीय खाद्व निगम को उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र जारी किया था, जिसमें आदेश दिए गए थे कि दो दिन में नीलामी चबूतरा को खाली किया जाए। अन्यथा में संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, दस दिन बीतने के बाद भी नीलामी चबूतरों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यहां व्यापारियों के माल की मात्रा दिनोंदिन बढ़ रही है। वर्तमान में नीलामी चबूतरा पूरी तरह से भरे पड़े हैं। इतना नहीं चबूतरों पर माल रखने की जगह व्यापार भी किया जा रहा है। कई व्यापारी तो छन्ना लगाकर कारोबार कर रहे हैं। कई चबूतरों पर सब्जी का भी व्यापार किया जा रहा है। जबकि, किसान धूप में खड़े होकर परेशान रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं।

गल्ला मंडी के नीलामी चबूतरों पर रखे व्यापारियों के माल को उठाने के लिए पत्र जारी किया गया है। इसके बाद भी उठान नहीं करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed