{"_id":"6ac2b6f3386cd24fe409d4fd","slug":"tractor-sinks-into-drain-while-trying-to-save-a-buffalo-25-laborers-have-a-narrow-escape-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-164482-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भैंस को बचाने में नाली में धंसा ट्रैक्टर, 25 मजदूर बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भैंस को बचाने में नाली में धंसा ट्रैक्टर, 25 मजदूर बाल-बाल बचे
Mon, 05 Oct 2026 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया। नाराहट थाना क्षेत्र में रविवार शाम मजदूरों से भरा ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। अचानक सामने आई भैंस को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को किनारे किया तो वह सड़क किनारे जल निगम की पाइप लाइन के चैंबर की नाली में जाकर धंस गया। ट्रैक्टर में महिलाओं और पुरुषों समेत करीब 25 मजदूर सवार थे। हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर देनपुरा से मजदूरों को डोंगरा खुर्द छोड़ने जा रहा था। शाम करीब छह बजे अर्जुन खिरिया के पास अचानक सड़क पर भैंस आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी नाली में उतरकर फंस गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।