{"_id":"5eadb53e8ebc3e907e5a7785","slug":"trackman-is-repairing-with-social-distance-lalitpur-news-jhs16585379","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मरम्मत का काम कर रहे ट्रैकमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मरम्मत का काम कर रहे ट्रैकमैन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान भी रेलवे अपने मजदूरों की मदद से मेंटीनेंस का काम कर रहा है। महामारी से बचाव के लिए रेलवे द्वारा ट्रैकमैनों को चिकित्सीय परीक्षण की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। ट्रैक पर ही इनकी जांच हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जा रहा है।
मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे के विभिन्न विभागों द्वारा रेलवे लाइनों पर अनुरक्षण का कार्य पूरा किया जा रहा है। लॉकडाउन में जहां अधिकांश कर्मचारी अपने घरों से ही कार्य कर रहे हैं, वहीं रेलवे के इंजीनियरिंग, सिग्नल, दूरसंचार एवं विद्युत कर्षण वितरण आदि विभागों द्वारा कम से कम कर्मचारियों की सहायता से संरक्षा, व्यक्तिगत व सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए नियमित रूप से विभिन्न अनुरक्षण कार्य कराए जा रहे हैं। इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ब्लॉक लेकर ललितपुर रेल खंड के करौंदा-आगासौद व करौंदा-मोहासा रेल खंडों पर ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन द्वारा ट्रैक का मेंटीनेंस किया जा रहा है। ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन द्वारा मिट्टी और छोटी गिट्टी को ट्रैक से अलग किया जा रहा है। इसके बाद स्लीपरों एवं ज्वाइंट्स को क्लीयर देखा जा सकता है। कार्य के दौरान कर्मचारियों को रेलवे द्वारा मास्क व सैनिटाइजर भी वितरण किया जा रहा है। ट्रैक में कोई कमी नजर आने पर ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। इस दौरान ट्रैकमैन एवं अन्य रेलवे स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
सहायक मंडल चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ट्रैकमैन और अन्य रेल कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण मौके पर ही किया जा रहा है। वहीं, रेलवे द्वारा स्टेशनों पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करके ही काम किया जा रहा है।