फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tourism development exercise: The way to reach the four forts will be easy

पर्यटन विकास की कवायद : चार किलों तक पहुंचने का रास्ता होगा सुगम

Fri, 04 Nov 2022 08:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Tourism development exercise: The way to reach the four forts will be easy
बालाबेहट का किला -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले की पुरातत्व विरासत किलों को सहेजने के लिए पर्यटन विभाग लगातार काम रहा है। अब चार किलों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाने की तैयारी की गई है। इस पर 7.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग जनपद के सात किलों तालबेहट, बालाबेहट, सौंरई, बानपुर, मड़ावरा, देवगढ़, सिरसी के संरक्षण के साथ पर्यटक स्थल के तौर विकसित करने के लिए काम कर रहा है। पहले चरण में इन किलों में साफ-सफाई कराकर आजादी के अमृत महोत्सव दौरान ध्वजारोहण कराया गया था। मौजूदा समय में किलों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन

अब किलों तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता बनाने की योजना तैयार की गई है। जिसके तहत पहले चरण में चार किलों को शामिल किया गया है। इसमें देवगढ़-ललितपुर-टीकमगढ़ मार्ग से बानपुर किला को जोड़ने के लिए 750 मीटर, मड़ावरा गिरार मार्ग से मड़ावरा किला के लिए 650 मीटर, सौंरई-धौरीसागर मार्ग से सौंरई किला तक 1.650 कि मी, बालाबेहट किले के लिए 1.05 किमी लंबा संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने संपर्क मार्ग के निर्माण का एस्टीमेट तैयार कराया गया है। पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। संपर्क मार्ग बनने के बाद पर्यटक आसानी से यहां पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलों तक बनने वाली सड़कों लागत
कार्य का नाम लागत
बानपुर किला संपर्क मार्ग- 192.09 लाख
मड़ावरा किला संपर्क मार्ग - 163.24 लाख
सौंरई किला संपर्क मार्ग- 221.70 लाख
बालाबेहट किला संपर्क मार्ग- 156.76 लाख
योग - 733.79 लाख रुपये
जनपद के सात किलों में से चार किलों तक संपर्क मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन स्तर को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
हेमलता, पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed