{"_id":"612fd6078ebc3e32763ad44a","slug":"thunder-bolt-hit-two-building-lady-injured-lalitpur-news-jhs20328513","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला घायल, दूसरी जगह बिजली से दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला घायल, दूसरी जगह बिजली से दीवार गिरी
विज्ञापन
bomb explosion.jpg
- फोटो : bomb explosion.jpg
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी क्षेत्र के ग्राम खिरिया लटकनजू में मंगलवार को हुई बारिश के दौरान दो मकानों पर बिजली गिरने से एक मकान की दीवार गिर गई, जबकि दूसरे मकान में एक महिला आहत हो गई और विद्युत उपकरण खराब हो गए।
महरौनी के ग्राम खिरिया लटकनजू में मंगलवार की शाम को बारिश होने के साथ तेज गरजना के साथ बिजली भी गिरी। बताया गया कि ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी मनोज कौशिक पुत्र जगदीश कौशिक के घर में बिजली गिरने से उसके मकान की दीवार ढह गई। साथ ही उसके घर के बिजली उपकरण कूलर, पंखा, लाइट वायरिंग भी खराब हो गए।
वहीं उसके पड़ोस में ही रहने वाले दिनेश कौशिक पुत्र भागीरथ कौशिक के घर में बिजली गिरने से टीवी, पंखा, एलईडी व मोबाइल को क्षति पहुंची। उसकी पत्नी में अर्चना कौशिक बिजली गिरने से झुलस हो गई। उनकी हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।