{"_id":"6140fa488ebc3ef9751a5d6d","slug":"three-members-cometee-formed-to-examine-student-lathicharge-lalitpur-news-jhs204324450","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से मारपीट के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों से मारपीट के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित..
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
police.jpeg
- फोटो : police.jpegpolice.jpeg
Link Copied
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में लाठियां फटकारकर छात्रों को खदेड़ने के मामले जिला मजिस्ट्रेट अन्नावि दिनेश कुमार ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसमें घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच कर आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार रात इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा उनके अंक पत्रों में नंबर चढ़वाने की मांग के दौरान जमकर बवाल हुआ था। जिसमें प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने लाठी चार्ज कर पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने मामले को संज्ञान में लिया गया है। डीएम ने घटना की जांच के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) रजनीश राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी दिलीप कुमार की समिति का गठन कर जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि घटना की गहनता से जांच कर वास्तविक तथ्यों का उल्लेख करते हुए सुस्पष्ट आख्या प्रस्तुत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।