फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three candidates withdrew their nominations, four in the fray, including the BJP and the SP.

Lalitpur News: तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा, भाजपा व सपा सहित चार मैदान में

Sat, 04 Oct 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three candidates withdrew their nominations, four in the fray, including the BJP and the SP.
- सबसे कम प्रत्याशी दिखाई दे रहे उपचुनाव में, कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका उपचुनाव के दौरान शुक्रवार को नामांकन वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस कर दिया है। अब मैदान में भाजपा की सोनाली जैन, सपा से नीलम चौबे व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मीना व नाजरीन चुनाव में हैं।

नगर पालिका उपचुनाव अब और भी रोचक हो गया है, शुक्रवार को नाम वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए, जिससे अब चार ही प्रत्याशी चुनाव मैदान मेें हैं। राजनैतिक दलों में सिर्फ भाजपा व समाजवादी पार्टी के ही प्रत्याशी आमने सामने नजर आ रहे हैं। हालांकि इन प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ने के लिए दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी ने इस उपचुनाव में प्रत्याशी न उतारकर दूरी बनाई है। हालांकि कांग्रेस पार्टी खुलकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में उतरकर आ गई है। तो वहीं, इस चुनावी समर में मुस्लिम चेहरे के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन ने दम भरा है। मीना राजा वैसे तो आम आदमी पार्टी की नेता हैं, लेकिन पार्टी के उपचुनाव में प्रत्याशी न उतारने के निर्णय के बाद उन्होंने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया है। हालांकि अभी तक आम आदमी पार्टी की किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शुक्रवार को नाम वापसी लेने में वालों में अनुपमा, अरुणा व सूबी जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed