फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three accused arrested in student suicide case.

Lalitpur News: छात्रा की आत्महत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in student suicide case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र में छात्रा द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों नीतेश, अनीश और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब छात्रा का शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सड़क पर रखकर करीब 5–6 घंटे तक प्रदर्शन किया। देर रात करीब 12 बजे पुलिस के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
ग्राम सतवांसा निवासी 17 वर्षीय रमा ने 9 अप्रैल को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर शव रखकर ‘बेटी को न्याय दो’ और ‘आरोपियों को सख्त सजा दो’ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ महरोनी और थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब छह घंटे तक वार्ता चलने के बाद देर रात परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नीतेश लोधी, अनीश लोधी और सचिन लोधी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

छह युवकों पर दर्ज है मुकदमा
मृतका के भाई सतेंद्र की तहरीर पर छह युवकों- नीतेश, सचिन, सौरभ (ग्राम सैदपुर), अनीश (ग्राम पिपरट), निहाल और आनंद (ग्राम सतवांसा) के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

परिजनों के अनुसार, 8 अप्रैल को आरोपियों ने सतेंद्र, उसकी पत्नी और मां के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना से छात्रा भयभीत हो गई थी। 9 अप्रैल को वह स्कूल से लौटने के बाद घर से निकली और देर रात उसका शव कुएं में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों और लगातार उत्पीड़न के कारण ही छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed