फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Those who use trade bodies as a crutch for politics will not be tolerated: Mahendra Jain Mayur

राजनीति के लिए व्यापार मंडल को बैसाखी बनाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : महेंद्र जैन मयूर

Thu, 09 May 2024 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Those who use trade bodies as a crutch for politics will not be tolerated: Mahendra Jain Mayur
ललितपुर। व्यापारी नेता स्व. पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की 86वीं जयंती पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला अस्पताल स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय में गरीबों एवं अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों को भोजन कराया। इसके पूर्व पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके व्यक्तित्व व व्यापारी समाज के हितों में किए गए कार्यों संघर्षों पर चर्चा करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि पं. श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापारी समाज के लिए सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष किया और कई बार जेल गए। आज कुछ व्यापारिक संगठन और व्यापारी नेता अपने निजी और राजनीतिक लाभ के लिए व्यापार मंडल को कमजोर कर रहे हैं। व्यापार मंडल की बैसाखी पर और उसे कमजोर करके अगर कोई राजनीतिक लाभ लेते हैं तो व्यापारी समाज के लिए और व्यापार मंडल के लिए यह बहुत ही घातक है। उन्होंने व्यापारियों से ऐसे लोगों से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने सभी व्यापारियों से अपील कि हम और आप सभी पंडित जी के बताएं रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत करेंगे और व्यापारियों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन, नवीन सिंघई, पंकज बिरधा, सतीश जैन बंटी, मनोज सोनी, अवध बिहारी उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed