{"_id":"682244a7ba9c5fec640eec59","slug":"they-took-the-young-man-on-a-bike-and-demanded-ten-thousand-rupees-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-135015-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाइक पर बैठाकर ले गए युवक को, मांगे दस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाइक पर बैठाकर ले गए युवक को, मांगे दस हजार
विज्ञापन
- बल्ले से पीटा, दो नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। समोसा पैक करवा रहे युवक को बाइक पर बैठाकर ले जाने और दस हजार रुपये की अवैध मांग करते हुए मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला चांदमारी एसडीएस स्कूल के सामने निवासी गजराज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 10 मई की शाम करीब पांच बजे उसका पुत्र सौरभ कुमार जिला चिकित्सालय के सामने समोसे की दुकान पर समौसा पैक करा रहा था। इसी दौरान वहां पर मोहसिन कुरैशी निवासी कसाई मंडी, सूरज उर्फ फुल्ला अहिरवार निवासी मोहल्ला झांसीपुरा और दो-तीन अज्ञात लोग आए। उसके पुत्र सौरभ को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। दस हजार रुपये की अवैध मांग करने लगे। साथ ही बेल्ट और बेसबाॅल के बल्ले से मारपीट की। जिससे उसका पुत्र घायल हो गया। तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी सूरज अहिरवार ने एक युवक को फोन किया और कहा कि वह सौरभ के साथ मारपीट कर रहे हैं। तब उक्त युवक ने फोन पर मारने से मना किया। जिसके बाद आरोपियों ने सौरभ को पुन: जमीन पर पटक कर मारपीट की। जिससे सौरभ बेहोश हो गया। तब आरोपी सौरभ को मौके पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जब सौरभ होश में आया तो परिजन को फोन करके जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहसिन को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
-- -- -- -
मारपीट करने का वीडियो वायरल
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें आरोपी युवक के साथ चप्पलों से मारपीट कर रहे हैं और पैर दबवा रहे हैं। इसके साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दे रहे हैं। युवक उक्त आरोपियों से रोते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपी एक-एक करके उसकी पिटाई कर रहे हैं। उक्त युवक के साथ मारपीट करने के अलग-अलग जगह के दो वीडियो वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- --
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर