फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be no problem due to overflowing drains during rains, culverts will be built with Rs 36.54 crores

Lalitpur News: बारिश में उफनाए नालों से नहीं होगी परेशानी, 36.54 करोड़ से बनाई जाएंगी पुलिया

Fri, 12 Jul 2024 04:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
There will be no problem due to overflowing drains during rains, culverts will be built with Rs 36.54 crores
- जल्द ही क्षतिग्रस्त पुल व उफनाए नालों से आवागमन बंद होने की समस्या से निजात मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में जल्द ही क्षतिग्रस्त पुल व उफनाए नालों से आवागमन बंद होने की समस्या से निजात मिलेगी। इन नालों व मार्गों में पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 19 पुल और पुलिया (लघुसेतु) के लिए 36.54 करोड़ की कार्य योजना बनाकर शासन को भेज दी है। इनके निर्माण को शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
जिले में कई मार्गों में रपटा, पुलिया और पुल क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। ऐसे में लोग सुगमता से आवजााही नहीं कर पा रहे हैं। कई मार्गों में तो क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की निकासी तक ठप बनी हुई है। इन मार्गों में लोगों को अन्य रास्तों से चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। कई बार तो दो पहिया वाहन निकासी में अनियंत्रित होकर गिरने से चुटहिल तक हो रहे हैं। वहीं, कई रिपटा पर नालों में अधिक पानी आने पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। इससे बारिश के मौसम में निकलने पर दिक्कत होती है। कई दिनों तक आवाजाही बंद रहती है।
विज्ञापन

लेकिन, अब लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त व जलभराव वाले रपटा की मरम्मत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग 19 रपटा व क्षतिग्रस्त रपटा के स्थान पर नए पुल का निर्माण कराए जाने के लिए 36.54 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। इसमें लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 15 पुल के लिए 32 करोड़ 23 लाख रुपए व निर्माण खंड ने चार करोड़ तीस लाख रुपए से पांच पुल के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को सफर में आ रही समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही सुविधा के साथ सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन मार्गों में होगा पुल का निर्माण
- महरौनी नाराहट संपर्क मार्ग में रपटा की जगह पुल निर्माण
- महरौनी नाराहट संपर्क मार्ग में क्षतिग्रस्त रपटा की जगह पुल निर्माण
- दिदौनियां से नीमखेरा मार्ग में पुल निर्माण
- बरौदाडांग संपर्क मार्ग में रपटा की जगह पुल निर्माण
- ललितपुर- कैलगुवां मार्ग में पुल निर्माण
- डोंगराखुर्द से गदौरा मार्ग में पुल निर्माण
- खिरियाभारनजू मार्ग में पुल निर्माण
- तालबेहट माताटीला मार्ग में पुल निर्माण
- बिजरौठा संपर्क मार्ग में पुल निर्माण
- खजुरिया संपर्क मार्ग में पुल निर्माण
---
जनपद में 19 रपटा समेत क्षतिग्रस्त पड़े रपटा पर पुल के निर्माण के लिए 36.54 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- वीपी सिंह, अधीशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed