फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There were preparations in the house to welcome the new daughter-in-law, groom's mother died after falling from the bike, happiness turned into mourning.

Lalitpur News: घर में थी नई बहू के स्वागत की तैयारी, बाइक से गिरकर दूल्हे की मां की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Tue, 30 Jan 2024 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
There were preparations in the house to welcome the new daughter-in-law, groom's mother died after falling from the bike, happiness turned into mourning.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। दूल्हे की मां घर में नई बहू के स्वागत के लिए तैयारी कर रही थीं। वो चाहती थी कि बहू के घर आने पर जश्न मनाया जाए, लेकिन एक हादसे ने सारे अरमानों तोड़ दिए। बेटे के फलदान से लौटते वक्त दूल्हे की मां की बाइक से गिरकर मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इसके बाद शादी की रस्मों को रोक दिया गया।
महरौनी कस्बा के टीकमगढ़ रोड निवासी स्व. अशोक साहू के इकलौते बेटे शिक्षक राहुल साहू सौरभ की मंगलवार को शादी थी। टीकमगढ़ रोड पर ही एक विवाहघर में सुबह से कार्यक्रम शुरू हो गए थे। दोपहर में फलदान का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद राहुल की मां सरोज साहू (50) बाइक से विवाहघर से घर लौट रही थीं। विवाह घर से कुछ ही दूरी पर उनको अचानक चक्कर आया और वो बाइक से गिर गईं। उनके सिर में गहरी चोट आई। बाइक चला रहे रिश्तेदार ने परिजनों को सूचना दी। आनन फानन परिवारीजन घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूल्हे की मां की मौत की खबर सुनकर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। विवाह की रस्मों को रोक दिया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक शादी को लेकर वर वधू पक्ष और रिश्तेदार विवाह को लेकर अभी किसी निर्णय पर नही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed