{"_id":"66d3a18819f9f71e11051c14","slug":"there-was-no-trace-of-the-youth-who-drowned-in-jamni-even-on-the-second-day-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-120125-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जामनी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जामनी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। कोतवाली के ग्राम छपरट से निकली जामनी नदी में शुक्रवार को डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया। एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
छपरट गांव निवासी शाहरुख (25) शुक्रवार दोपहर को जामनी नदी में गिर गया था। ग्राम प्रधान के सहयोग से पुलिस ने नदी में गोताखोर उतरवा कर काफी खोजबीन कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह नदी में नाव व स्टीमर पर सवार गोताखोरों ने जाल डालकर खोजबीन की, लेकिन दोपहर तक कोई सुराग नहीं लगा। इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने महरौनी-ललितपुर राजमार्ग स्थित ग्राम छपरट पुल पर जाम लगा दिया। एसडीएम राजबहादुर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिनोद मिश्रा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र परिहार सहित कई लोग मौजूद रहे। हाईवे पर जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की खोजबीन के लिए रविवार को एनडीआरएफ की टीम लखनऊ से बुलाई गई है।