{"_id":"6a4436a7769ebab3430e85d3","slug":"theft-worth-lakhs-including-50000-in-cash-and-jewelry-committed-in-broad-daylight-in-jakhaura-village-lalitpur-news-c-131-1-ltp1013-158915-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जखौरा गांव में दिन दहाड़े 50 हजार की नकदी व जेवरात सहित लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जखौरा गांव में दिन दहाड़े 50 हजार की नकदी व जेवरात सहित लाखों की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जखौरा में मंगलवार को दोपहर में सूना घर पाकर चोर घर में गेट का कुंदा काटकर घुस गए और 50 हजार नकदी सहित सोने चांदी के जेवर चोरी कर भाग गए।
ग्राम जखौरा निवासी अनंत सिंह मंगलवार को खेत में बुवाई करने गए थे वहीं पत्नी परिवार में निमंत्रण में चली गई थी। इसी दौरान चोर ने गेट पर लगा ताला न खुलने पर कुंदा काटकर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान के साथ 50 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। खेत से वापस आने पर जब उसने गेट का कुंदा और कमरे में रखी अलमारी में बिखरा सामान देखा तो उसके होश उड़ गए। अनंत सिंह ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी। हल्का इंचार्ज आजाद बाबू ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और चोरों की तलाश शुरू कर दी। दिन दहाड़े हुई घटना से गांव में दहशत फैल गई।