फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Theft incidents on trains have risen; 18 thefts occurred on major trains in a single month.

Lalitpur News: ट्रेनों में बढ़ी चोरी की घटनाएं, एक महीने में बड़ी ट्रेनों में हुईं 18 चोरियां

Thu, 01 Oct 2026 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Theft incidents on trains have risen; 18 thefts occurred on major trains in a single month.
ललितपुर। ललितपुर रेल सेक्शन के अंतर्गत बीते कुछ समय से सवारी ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की चोरियां काफी बढ़ गई हैं। हर दूसरे दिन एक चोरी का मामला देखने को मिल रहा है। एक महीने में ही ट्रेनों में ललितपुर सेक्शन के अंतर्गत 18 चोरियों के मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें यात्रियों के बैग, मोबाइल, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

ललितपुर सेक्शन के अंतर्गत ट्रेनों में चोरी की घटनाओं के मामले लगातार आने से ट्रेनों का सफर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। बीते एक माह में अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों के सामान, मोबाइल, लैपटॉप, सोने, चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की जा गईं हैं। यहां तक कि कपड़ों के बैग भी कीमती सामान रखे होने के संभावना पर चोरी हो रहे हैं। ट्रेनों में जीआरपी, आरपीएफ के लगातार गश्ती के बाद भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें अधिकांश चोरी की घटनाएं यात्रियों के नींद में होने के दौरान हो रही हैं। एक सितंबर से अब तक चोरी की लगभग अठारह घटनाएं हो चुकी हैं। इन अठारह घटनाओं में यात्रियों का साढ़े तीन लाख से अधिक का सामान चोरी हो चुका है। यह चोरी की घटनाएं छत्तीसढ़, पंजाबमेल, श्रीधाम, पांडुचेरी, तमिलनाड़ु, साबरमती एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस में हुईं हैं।
विज्ञापन

------
पांडिचेरी एक्सप्रेस व पंजाबमेल एक्सप्रेस में हुआ था सामान चोरी
पांडिचेरी एक्सप्रेस व पंजाबमेल एक्सप्रेस में सात सितंबर को चोरी की घटनाएं हुई थीं। पांडिचेरी एक्सप्रेस में नागपुर महाराष्ट्र निवासी यात्री यूसुब कुरैशी अपनी पत्नी के साथ नई दिल्ली से नागपुर जा रहे थे। तभी ललितपुर स्टेशन के पास उनकी पत्नी का हैंडबैग, जिसमें मोबाइल फोन, 1500 रुपये नकद, तीन घड़ियां, एक चांदी की अंगूठी व छोटा पर्स एवं अन्य बैंक पासबुक आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे, चोरी हो गए। वहीं दूसरी घटना भी सात सितंबर की है, जिसमें पंजाबमेल एक्सप्रेस में दिल्ली कैंट निवासी राकेश कुमार महतो के पिट्ठू बैग में पेंशन से संबंधित दस्तावेज, कपड़े, 1500 रुपये, मोबाइल, आधार, पैन कार्ड चोरी हो गए थे। थाना जीआरपी ने इन दोनों मामलों में 26 सितंबर को कंट्रोल रूम की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चलती ट्रेनों में चोरी की घटनाएं होने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जा रही हैं। ट्रेनों में स्कॉट लगाकर लगातार नजर रखी जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यम से चोरी के मामलों में पड़ताल भी की जा रही है। एक माह पहले चोरी के मोबाइल बरामद भी किए गए थे और आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था।-दिनेश सिंह परिहार, थाना प्रभारी, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed