फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Theft in the house of junior assistant in Irrigation Department Colony

Lalitpur News: सिंचाई विभाग कॉलोनी में कनिष्ठ सहायक के घर चोरी

Mon, 15 May 2023 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Theft in the house of junior assistant in Irrigation Department Colony
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोर सक्रिय हैं। अभी पुलिस आईटीआई में तैनात शिक्षक के आवास में हुई लाखों की चोरी करने वालों का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि सुरक्षित माने जाने वाली सिंचाई विभाग की डैम कॉलोनी में कनिष्ठ सहायक के आवास में चोरी हो गई। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंचाई कार्यमंडल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात अमित कुमार द्विवेदी को सिंचाई विभाग द्वारा गोविंद सागर डैम कॉलोनी में नई बिल्डिंग में आवास संख्या 2/2 आंवटित है। माह में द्वितीय शनिवार व रविवार का अवकाश होने के कारण वह अपने गांव महरौनी गए थे। सोमवार को वह अपने कार्यालय आए। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह अपने आवास पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सात हजार रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

सिंचाई कॉलोनी में चोरी होने की खबर सुनकर कॉलोनी के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में कुछ नकाबपोश रविवार की रात को दिखाई दिए। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे के आधार पर नकाबपोशों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता के आवास में भी चोरी का प्रयास
सिंचाई विभाग की कॉलोनी में चोरों ने कनिष्ठ सहायक के आवास में ही अकेले चोरी नहीं की। चोरों ने सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह के सरकारी आवास में भी चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर यहां सफल नहीं हुए। इसके साथ कॉलोनी में एक अन्य कर्मचारी के आवास में भी चोरी का प्रयास किया गया।

सिंचाई विभाग की कॉलोनी में चोरी होने की सूचना पर मौके पर गए थे। यहां अधिशासी अभियंता के आवास और दो अन्य कर्मचारियों के आवासों में चोरी का प्रयास किया गया था। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed