{"_id":"87c0481c7de13dcc5894cdc911ba58d6","slug":"theaft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका कर्मी के घ्रर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका कर्मी के घ्रर लाखों की चोरी
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात बदमाश नगर पालिका
विज्ञापन
कर्मचारी के घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले
गए। मंगलवार की रात नई बस्ती पुलिस चौकी अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के
पीछे निवास करने वाले नगर पालिका कर्मचारी अभिषेक चौबे के यहां घुसे बदमाश
करीब चार लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए।
सुबह जागने पर परिजनों को घर का सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। अभिषेक ने बताया कि उनका छोटा भाई और मां कुछ दिन पहले मथुरा गए थे। घर पर वह, उनकी पत्नी और छोटी बच्ची थी। रात में करीब डेढ़ बजे तक बच्ची के जागने के कारण पति और पत्नी जागते रहे। इसके बाद सो गए। करीब तीन बजे उनकी नींद फिर से खुली तो कमरों की चार अलमारी टूटी पड़ी थीं।
यह देख उन्होंने साढ़े तीन बजे 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने चारों अलमारियों को खंगाला। उसमें रखे दो मंगल सूत्र और सोने की झुमकी और अभिषेक की माता जी द्वारा रखी नगदी को ले गए। हालांकि, नकदी की अभी जानकारी नहीं हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।