{"_id":"68acb5bb3c20b6577301c304","slug":"the-youth-injured-in-the-fight-died-the-body-was-kept-on-the-road-and-a-protest-was-held-outside-the-police-station-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-141477-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत, सड़क पर शव रख थाने के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत, सड़क पर शव रख थाने के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
ललितपुर/बालाबेहट। खेत में दवा डालने आए समीपवर्ती एमपी के ग्राम कुंआखेड़ा के 28 वर्षीय रामगोपाल की मारपीट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को आक्रोशित परिजन ने थाना बालाबेहट के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ने धाराओं में बढ़ोतरी और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। सीओ पाली ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हुए और शव लेकर चले गए।
मध्य प्रदेश के थाना मालथौन अंतर्गत ग्राम कुंआखेड़ा निवासी रामगोपाल (28) 14 अगस्त को थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम बमनौरा में ठेका पर लिए खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अजय व हरनाम बुंदेला निवासी ग्राम बमनौरा खेत पर पहुंचे थे और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज कर रामगोपाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी दी थी। मारपीट में रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, थाना बालाबेहट पुलिस ने घायल रामगोपाल के भाई आजाद सिंह की तहरीर पर अजय व हरनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, घायल रामगोपाल की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज झांसी में रविवार को मौत हो गई।
सोमवार सुबह मृतक के परिजन शव लेकर थाना बालाबेहट पहुंचे। उन्होंने थाने के बाहर सड़क पर शव रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आसपास के थानों का पुलिस फोर्स बालाबेहट पहुंचा। सीओ पाली सुनील भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजन से बातचीत की। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -
14 अगस्त को रामगोपाल के साथ अजय व हरनाम ने मारपीट की थी। वह घायल हो गया था। 24 अगस्त को रामगोपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक