{"_id":"64a70cee4c5ff3ae730f4164","slug":"the-young-man-hanged-himself-the-dead-body-was-found-in-the-room-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-430-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव
Fri, 07 Jul 2023 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। घर के अंदर छत की कुंड़ी पर फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है।
शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी लक्ष्मीनारायण (32) का शव बुधवार की रात कमरे में छत की कुंड़ी पर तौलिया के फंदे पर लटका मिला। घटना के बारे में मृतक की भतीजी पिंकी ने बताया कि उसके चाचा शराब पीने का आदी थे और शराब पीकर घर में आए दिन झगड़ा करते थे। बुधवार की शाम को लक्ष्मीनारायण घर आए और उसकी दादी भागवती से झगड़ा करने लगा। इसके साथ जान देने की बात करते हुए अपने कमरे में चले गए। वह लोग छत पर मौजूद थे।
इसी बीच लक्ष्मीनारायण की भाभी क्रांति नीचे आई और कमरे की तरफ गईं तो वहां लक्ष्मी उसे फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। भाभी ने शोरकर परिजनों को बुलाया वहीं मोहल्लेवासी भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लक्ष्मी के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की भतीजी पिंकी ने बताया कि उसके चाचा की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। लेकिन चाचा की शराब पीने की आदत और झगड़ा करने की आदत के चलते उसकी चाची अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। परिजनों ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या करने की देता था धमकी
मृतक की भतीजी पिंकी ने बताया कि उसके चाचा शराब के नशे में घर आते थे और अपनी मां से झगड़ा करते थे। इसके साथ वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की धमकी भी देते थे। बुधवार को भी लक्ष्मीनारायण ने अपनी मां से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाने की धमकी दी थी। लेकिन इस प्रकार की धमकी आए दिन दिए जाने को लेकर किसी ने इस बार दी गई धमकी को गंभीरता से नहीं लिया था।