फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The winds of change at the three meetings of the BJP

परिवर्तन की बयार को आज भाजपा की तीन सभाएं

Mon, 07 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 The winds of change at the three meetings of the BJP
bjp metting, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर में सोमवार को भाजपा के तीन शो होंगे। परिवर्तन यात्रा के तहत पहली सभा तालबेहट में दूसरी शहर में और तीसरी महरौनी में होगी। रविवार देर शाम को भाजपा की परिवर्तन यात्रा तालबेहट पहुंच गई। केंद्रीय मंत्री उमा भारती माताटीला विश्राम गृह पहुंच गईं। झरर घाट पर भाजपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रविवार को झांसी से शुरू की गई परिवर्तन यात्रा का रथ देर शाम तालबेहट पहुंच गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने झरर घाट पर रथ का स्वागत किया। सोमवार को परिवर्तन यात्रा की पहली सभा तालबेहट में होगी। दूसरी शहर और तीसरी महरौनी में होगी। तालबेहट के लंका-दशहरा मैदान में सभा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सुबह से ही कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने झरर घाट से तालबेहट मार्ग को भाजपा के झंडों व बैनरों से पाट दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह राजपूत ने बताया कि परिवर्तन यात्रा में केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद उमा भारती एवं झावर चंद्र गलहौत के अलावा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. दिनेश शर्मा सभा को संबोधित करेंगे। सुबह ग्यारह बजे से लंका मैदान पर सभा शुरू हो जाएगी। उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद उमा भारती एवं झावर चंद्र गहलौत के आने की पुष्टि की। देर रात तक उमा भारती माताटीला विश्राम गृह पहुंच गईं।

 भाजपा की परिवर्तन यात्रा तालबेहट के बाद दोपहर दो बजे शहर के गिन्नौट बाग पहुंचेगी।  परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक रामरतन कुशवाहा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा दोपहर 12.30 बजे तेरई फाटक पहुंचेगी, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे परिवर्तन यात्रा ग्राम बांसी होते हुए शहर में प्रवेश करेगी, जहां हाइवे पर भाजपाइयों द्वारा परिवर्तन यात्रा की अगुुवानी की जाएगी। इसके बाद यात्रा इलाइट चौराहा, जेल चौराहा से होते हुए दोपहर दो बजे गिन्नौट बाग पहुंचेगी, जहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र गहलोत और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती जन सभा को संबोधित करेंगी। जन सभा दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद परिवर्तन यात्रा वर्णी चौराहा से घंटाघर, सावरकर चौक से नदीपुरा, कैलगुवां चौराहा होते हुए महरौनी की ओर रवाना होगी।


यह यात्रा दोपहर सवा तीन बजे ग्राम मसौरा खुर्द पहुंचेगी, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद ग्राम मसौरा खुर्द से चलकर साढ़े तीन बजे मिर्चवारा व 3.45 बजे खितवांस पहुंचेगी। यहां से यह यात्रा शाम चार बजे महरौनी पहुंचेगी, जहां केंद्रीय मंत्रियों द्वारा आम जन सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद परिवर्तन यात्रा जनपद के अंतिम छोर ग्राम निवारी पहुंचेगी, जहां जोरदार स्वागत किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा खाका तैयार कर लिया गया है। सभा स्थल व रूट चार्ट के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed