फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The villagers of welfare information

ग्रामवासियों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां

Sat, 06 Jun 2015 01:10 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। पंजाब नैशनल बैंक के तत्वावधान में महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन में पीएनबी विकास योजना के अंतर्गत कारपोरेट सामाजिक दायित्व शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्रामवासियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन



डा. राजेंद्र भूषण पटैरिया और उनके सहयोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही ग्रामवासियों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी। वहीं, शाखा प्रबंधक पीएनबी महरौनी राजकुमार बरवाल ने किसानों के हित में बैंक की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दीं। मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक बलवीर  कुमार ने पीएमजेडीवाई, पीएमएसवीवाई तथा पीएमजेजेबीवाई के बारे में विस्तृत जानकारियां दीं।
विज्ञापन



साथ ही, गोद लिए गांव को बैंक की ओर से चार स्ट्रीट लाइट सोलर तथा प्राथमिक विद्यालय की 10 गरीब मेधावी छात्राओं को सोलर लैंप का वितरण किया गया। इस अवसर पर डा. राजेंद्र भूषण पटेरिया, शाखा प्रबंध पीएनबी महरौनी राजकुमार बरवाल, बलबीर कुमार, रामबाबू, ग्राम प्रधान हरगोविंद पूर्व प्रधान प्रकाश नारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed