{"_id":"69791e6b3b226cf5d0075889","slug":"the-teenage-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-with-a-saree-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150641-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साड़ी के फंदे पर लटककर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साड़ी के फंदे पर लटककर किशोरी ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा निवासी 17 वर्षीय दिव्यांशी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या बताया है।
थाना जाखलौन के ग्राम परौंदा निवासी दिव्यांशी (17) पुत्री आराम शहर के मोहल्ला जुगपुरा में अपने परिजनों संग रहती है। सोमवार को वह घर पर अकेली थी। पिता किसी कार्य से टीकमगढ़ गए हुए थे। जबकि भाई कोचिंग गया था। इसी दौरान दिव्यांशी ने घर के कमरे में छत के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। जब भाई कोचिंग से वापस लौटा तो उसने बहन को कमरे में फंदे पर लटका देखा। इसकी जानकारी उसने तत्काल परिजनों को दी। परिजन मौके पर आए और फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।