{"_id":"826cb8904ee74c7490be85cdade292a4","slug":"the-students-respect-jijiaisi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी की छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी की छात्राओं का सम्मान
ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्राओं को ललितपुर महोत्सव में सम्मानित किया गया। इसके अलाव अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
गोरखपुर में आयोजित 61वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं सुलेखा, शिवानी, शिवा झा, संध्या झा, पिंकी, आरती, खुशबू, पूजा साहू, वैष्णा, सोनम व रचना ने प्रतिभाग किया था। इसमें 80 मीटर बाधा दौड़ में पल्लवी ने द्वितीय स्थान व 100 मीटर बाधा दौड में सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
गोला फेंक में नैनसी ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने छात्राओं और विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम मलिक, टीम सहायक नाजरीन बानो व शालिनी खरे को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके अलावा दो वर्ष से लगातार प्रति शनिवार को तुवन मंदिर प्रांगण में गरीबों व असहाय लोगों के लिए भंडारा आयोजित कर रही, घायल एवं बीमार गौवंश का उपचार व देखभाल कर रही भगवान परशुराम सेवा समिति गौरक्षा दल इकाई को भी सम्मानित किया गया।
समिति के जिलाध्यक्ष सुनील पटैरिया, प्रशांत शुक्ला, डा. शरद तिवारी, रामकुमार दुबे, अनंत तिवारी, सुखसाहब राजा, अश्विनी यादव, अमित कौशिक, प्रिंस पटैरिया, नीतेश संज्ञा आदि उपस्थित रहे। जिले में सर्वाधिक रक्तदान करने पर स्वयंसेवी संस्था रायल्स क्लब के अध्यक्ष निशांत जैन, अमित प्रिय जैन, वीके अग्रवाल, आशीष जैन, दीपक बुखारिया, स्वप्निल जैन आदि को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुहम्मद इदरीश राईन, पार्षद शरीफ कुरैशी, कमल यादव, मुस्तफा खां, महेंद्र िसंघई, विवेक दरौनिया, मुहम्मद जहीर रानू, अनुराग चौबे, अधिशासी अधिकारी, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।