फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The sound of mother's screams kept coming from the house all day

Lalitpur News: पूरे दिन घर से आती रहीं मां की चीखों की आवाज

Wed, 23 Apr 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The sound of mother's screams kept coming from the house all day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत पर पूरे गांव में मातम पसरा रहा। मंगलवार को पूरे दिन आसपास के गांवों से संगे-संबंधियों के आने का क्रम लगा रहा। वहीं, रुक-रुक कर आती मां की चीखों से लोगों की आंखें नम हो गईं।
सोमवार को खेत पर खेलते समय कुएं में गिरने से ग्राम चंद्रापुर के मजरा कसा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा के पुत्र दिव्यांश (9) व सूर्यांश (7) की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनके शव गांव पहुंचे। दोनों का कुछ ही दूरी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन गांव में मातम पसरा रहा। घटना से ग्रामीण भी दुखी रहे।
विज्ञापन

00
स्कूल में हुई शोक सभा
दोनों बच्चों की मौत के बाद मंगलवार को स्कूल में स्टाफ सहित बच्चे केवल इसी विषय पर चर्चा करते रहे। इस दौरान दो मिनट का मौन रख ईश्वर से दिवंगत की आत्म शांति और इस हृदय विदारक घटना से शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। शोकसभा में प्रधानाध्यापक सर्वोदय झा, पुष्पलता कटियार, शर्मीला, संतोष गुप्ता, आरती गुप्ता, भैया साहब आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सांत्वना देने तक नहीं पहुंचा कोई जनप्रतिनिधि
चुनाव के समय अनजान और अपरिचित के घर सांत्वना देकर सहानुभूति बटोरने वाले जनप्रतिनिधि और उनके सहयोगी दो सगे भाइयों की मौत के बाद पीड़ित के घर सांत्वना देने मंगलवार को भी नहीं पहुंचे। इस बात का मलाल ग्रामीणों को भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed