फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The SO who raped the minor in the police station was taken to the court by AC car

थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एसओ को एसी कार से ले जाया गया कोर्ट

Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The SO who raped the minor in the police station was taken to the court by AC car
ललितपुर। पाली थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी इंसपेक्टर तिलकधारी सरोज को प्रयागराज से लेकर ललितपुर तक वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। एसी गाड़ी में बैठाकर उसे कोर्ट तक ले जाया गया। इतना ही नहीं कोर्ट के बाहर भी वह करीब दो घंटे तक एसी गाड़ी में ही बैठा रहा। यह गाड़ी सीओ प्रयागराज की बताई जा रही है।
विज्ञापन

ललितपुर के पाली थाने में तेरह वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के साथ एसओ तिलकधारी सरोज ने दरिंदगी की थी। 3 मई को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया। 4 मई को पुलिस ने उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसओ को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह उसे ललितपुर लाया गया। वह एक लग्जरी गाड़ी से ललितपुर तक पहुंचा। यहां पहले अफसरों ने उसके पूछताछ की और इसके बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी एसओ को एसी गाड़ी से ही कोर्ट ले जाया गया। जिस तरह से पुलिस उसे कोर्ट लेकर जा रही थी उससे लग नहीं रहा था कि किसी आरोपी को ले जाया जा रहा है। दोपहर को पुलिस उसे लेकर कोर्ट पहुंची थी लेकिन सुनवाई में दो घंटे का वक्त था लिहाजा कोर्ट के बाहर उसे एसी गाड़ी में बैठाया गया। इस दौरान पुलिस के लोग आकर यहां उससे मिलते रहे। एसपी निखिल पाठक का कहना है कि प्रयागराज के सीओ अपनी ही गाड़ी में आरोपी इंसपेक्टर को ललितपुर तक लाए थे। उसी गाड़ी से कोर्ट तक ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed