फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The rain left behind a ruin

Lalitpur News: बारिश अपने पीछे छोड़ गई बर्बादी

Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The rain left behind a ruin
ललितपुर। लगातार हो रही भारी बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कुछ क्षेत्रों में खरीफ फसलें जलभराव से बर्बादी के कगार पर तो कुछ बर्बाद हो चुकी हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने नुकसान रोकने के लिए तत्काल जल निकासी और खेतों की निगरानी की सलाह दी है।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं तो बांधों के लबालब होने पर उनके गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। सोमवार को नदी-नालों का जलस्तर घटने के बाद जब किसान खेतों पर पहुंचे तो फसल की दशा देखकर उनके आंसू निकल आए। उड़द, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। तना और जड़ें गल चुकी हैं। मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस मौसम में मूंग, उड़द, मूंगफली जैसी फसलें या तो बीजारोपण की अवस्था में हैं या अंकुरण और प्रारंभिक विकास के चरण में हैं। जलभराव से सबसे ज्यादा खतरा बीजों के सड़ने, अंकुरण रुकने और पौधों के गिरने का होता है। नुकसान रोकने के लिए किसानों को खेतों से जल निकासी की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed