फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The procession took Chintamani Parshwanath

चिंतामणि पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली

Sat, 26 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
The procession took Chintamani Parshwanath
ललितपुर। जिले के ग्राम सतरवांस में प्राचीन जैन मंदिर से अति प्राचीन चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान समेत पांच जिन प्रतिमाओं का समोवशरण नगर में आया। इसकी अगुवाई जैन धर्मावलंबियों ने आर्यिका पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में की गई। इस दौरान श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


ग्राम सतरवांस में तीन दिन का जाप और अनुष्ठान संतोष जैन अमृत ने विधि-विधानपूर्वक कराया। इसमें समाजश्रेष्ठी भागचंद जैन, सनत कुमार जैन, महेंद्र कुमार, कैलाश चंद, हुकुम चंद, प्रेमचंद, प्रकाश चंद, कैलाश चंद, कपिल कुमार, शीलचंद, शिखर चंद ताराचंद, रवींद्र कुमार, विनोद कुमार, सौरभ, राकेश, कमल जैन आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसके बाद गांव वालों ने श्रीजी को गाजे-बाजे के साथ विदाई दी, जिसकी जैन समाज ने ललितपुर में अगुवानी की।
विज्ञापन


प्रात:काल श्री जैन अटा मंदिर में श्रीजी के दर्शनों के लिए जैन समाज के लोग पहुंचे, जहां आरती उतारकर श्रीजी के दर्शन किए। श्री जैन अटा मंदिर से श्रीजी की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री क्षेत्रपाल मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी, आर्यिका शुभ्रमति, आर्यिका साधुमति, आर्यिका विशदमति, आर्यिका विपुलमति, आर्यिका मधुमति, आर्यिका केवल्यमति और आर्यिका सतर्कमति के अलावा ब्रह्मचारिणी ऋतु, ज्योति, पिंकी, योगिता, बिंदु भारती, सारिका, रूपल ,प्रियंका, प्रीति, वैशाली, निक्की आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

श्री क्षेत्रपाल मंदिर पहुंचने पर डा. अक्षय टडैया, मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन थनवारा, पार्षद पंकज जैन, संयोजक प्रदीप जैन सतरवांस समेत पंचायत के पदाधिकारियों ने श्रीजी की आरती उतारी। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक किया गया।


प्रभु के चरणों में परिणामों की विशालता
श्री क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि निज का जिन से संपर्क हो, तो जिन का निज से स्वत: संपर्क हो जाएगा और शांति की अनुभूति होगी। नित्य मंदिर में जाकर प्रभु के चरणों में भाव रखें कि बुराई छूट जाए तो एक दिन निश्चय ही ऐसा समय आ जाएगा। धर्मसभा में मंगलाचरण ममता जैन एवं सुनील जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed