फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The power of the entire universe is contained in celibacy: Nirbhay Sagar

ब्रह्मचर्य में ही पूरे ब्रह्मांड की शक्ति समाहित : निर्भय सागर

Sun, 07 Sep 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The power of the entire universe is contained in celibacy: Nirbhay Sagar
ललितपुर। आचार्य निर्भय सागर महाराज ने जीवन में संस्कारों को श्रेयस्कर बताते हुए कहा कि ब्रह्मचर्य के माध्यम से व्रतों का पालन कर अपने शरीर को मजबूत बनाएं। उन्होंने ब्रह्मचर्य में पूरे ब्रह्मांड की शक्ति बताते हुए कहा कि इस दिन श्रावक व्रत व उपवास रखते हैं, इससे उनका मन पवित्र रहता है। इसलिए अधिक से अधिक परमार्थ के कार्य और दान आदि देना चाहिए।
विज्ञापन

अभिनंदनोदय तीर्थ में पर्यूषण पर्व के समापन पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि समाज की एकता में ही संस्कृति सुरक्षित रहेगी। जैन समाज क्षमाशील है। उन्होंने पर्यूषण पर्व को संस्कारों की पाठशाला और जीवन की प्रयोगशाला बताते हुए अपने जीवन को संस्कारों से जोड़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

धर्म सभा का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य अभिनंदनसागर महाराज, आचार्य विपुल सागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर श्रेष्ठीजनों ने किया। सुबह अभिनंदनोदय तीर्थ में आचार्य श्री के सानिध्य में श्रावकों को उत्तम ब्रह्मचर्य पर ध्यान की साधना कराई गई। पूजन अभिषेक के उपरांत श्रावकों ने भगवान वासुपूज्य का निर्वाण कल्याणक मनाया और व्रत उपवास रखा। इसके पूर्व चंदादेवी संदीप सराफ एवं राजेंद्र डोगरिया ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीजी के अभिषेक में सौधर्म इंद्र राजेंद्र जैन, ईशान इंद्र सुरेशचंद जैन, सानत इंद्र सुरेश, माहेंद्र विनोद कुमार रहे। प्रभु के ऊपर छत्र का पुण्यार्जन पदमचंद जैन एवं चवर प्रवीण जैन ने किया। महाआरती अनिल जैन अंचल परिवार ने की। आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का पुण्यार्जन अभिनंदनोदय तीर्थ प्रबंधक अशोक जैन परिवार ने किया। दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर चातुर्मास के दौरान अभिनंदनोदय तीर्थ में प्रवास के लिए आग्रह किया।
जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ अक्षय टडै़या ने आचार्य निर्भयसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पर्यूषण पर्व पर हुई प्रभावना को सौभाग्य का क्षण बताया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन ने किया।

000000000
प्रमुख मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन
जैन अटामंदिर, आदिनाथ बड़ा मंदिर, पार्श्वनाथ नया मंदिर, आदिनाथ मंदिर गांधीनगर, चंद्रप्रभु मंदिर डोडाघाट, शांतिनगर मंदिर गांधीनगर इलाइट जैन मंदिर, सिविल लाइन, वाहुवलिनगर में श्रीजी का अभिषेक हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्पांजन किया। पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में बालक-बालिका मंडल ने झांकी लगाई। शाम को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में ब्रह्मचारिणी लवली के संयोजन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed