फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The people of the district were shocked by the loud sound of the blast, various discussions about the mysterious explosion

धमाके की जोरदार आवाज से सहमें जनपदवासी, रहस्मयी धमाके को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

Fri, 04 Nov 2022 09:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
The people of the district were shocked by the loud sound of the blast, various discussions about the mysterious explosion
महरौनी। जनपद में शुक्रवार की दोपहर सुनाई दिए एक जोरदार धमाके की गूंज की चर्चा शाम तक चर्चा का विषय बनी रही। लोग यह जानने की कोशिश करते रहे कि धमाके की इतनी तेज गूंज कहां से आई और यह धमाका कहां पर हुआ। इस धमाके की आवाज ने लोगों को ही नहीं पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों तक को उलझाए रखा। वह भी इस धमाके की आवाज के कारण और जगह का पता लगाने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर जनपद के महरौनी, सौजना, टीकमगढ़, बानपुर, बार क्षेत्र में एक जोरदार धमाके की आवाज लोगों को सुनाई दी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि धमाके की गूंज इतनी जोरदार थी कि मकान तक हिल गए। पहले तो समझा गया कि भूकंप का झटका लगा है। इस पर लोग अपने अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों को धमके की आवाज होने का पता चला। इसके बाद सभी लोग धमाके की आवाज के कारण को जानने का प्रयास करने लगे। यहां तक की इन क्षेत्रों के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से धमाके के कारण और स्थान के बारे में जानकारी करने लगे। जिसमें जानकारी हुई कि यह आवाज मध्य प्रदेश के टीकमगढ, छतरपुर तक सुनाई दी थी। लेकिन कोई भी इस धमाके की आवाज के बारे में सही और तथ्यपूर्ण जानकारी देने में असमर्थ रहे। इतना ही नहीं इस रहस्मयी धमाके की आवाज इन क्षेत्रों के थाना क्षेत्र की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सुनी। वह इस रहस्मयी धमाके की आवाज का कारण जानने का प्रयास करने लगे। पुलिस भी अपने अपने क्षेत्रों में धमाके की जानकारी जुटाने लगी। लेकिन कहीं से भी सही तरह की जानकारी नहीं मिल सकी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीण इलाकों में इस धमाके की आवाज के कारण को जानने के प्रयास में जुटी हुई थी। वहीं धमाके की आबाज को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

धमाका तो हुआ था लेकिन कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है कि धमाका किस से हुआ।
डॉ. रविप्रताप सिंह उपजिलाधिकारी महरौनी।
धमाके की जब आबाज आई तब वह बानपुर थाने में मौजूद। धमाका किस चीज का हुआ यह पता नही चल सका। जानकारी की जा रही है कि धमाका कहां और किस कारण से हुआ है।
कुलदीप कुमार क्षेत्राधिकारी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed