फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The miscreants conspired to demand extortion from the businessman after watching the video of gangster Lawrence Bishnoi on YouTube

Lalitpur News: बदमाशों ने यूट्यूब पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का वीडियो देखकर रची थी व्यापारी से रंगदारी मांगने की साजिश

Thu, 20 Jul 2023 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The miscreants conspired to demand extortion from the businessman after watching the video of gangster Lawrence Bishnoi on YouTube
25-25 हजार के दोनों इनामी बदमाश तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार, एक बदमाश उज्जैन व दूसरा गौना निवासी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा/ललितपुर। सराफा व्यापारी की दुकान पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम से 15 लाख रुपये की रंगदारी देने का धमकी भरा पत्र चस्पा करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने यूट्यूब पर लारेंस बिश्नोई का वीडियो देखने के बाद यह साजिश रची थी। पुलिस इन पर 50 हजार का इनाम घोषित कर लगातार दोनों को ढूंढने के लिए दबिश दे रही थी। एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। बदमाशों के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
कस्बा मड़ावरा के सराफा व्यापारी जिनेंद्र कुमार जैन की दुकान पर 15 जुलाई को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम से 15 लाख रुपये की रंगदारी देने का पत्र बदमाशों ने चस्पा कर दिया था। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने पुलिस टीमों का गठन किया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस को दो बदमाश पत्र चस्पा करते मिले थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 6:15 बजे मड़ावरा पुलिस ने दोनों बदमाशों चंद्रपाल सिंह परमार उर्फ चंदू निवासी गौना थाना सौजना हाल निवासी सिंधी कॉलोनी माधव नगर उज्जैन और अनुकूल राजा उर्फ मझले राजा निवासी गौना को मुखबिर की सूचना पर चौमऊ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात से पहले बदमाशों ने मोबाइल पर सर्च किए थे गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के कई वीडियो
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने व्यापारी से रंगदारी मांगने की साजिश यूट्यूब पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का वीडियो देखकर रची थी। पुलिस को दोनों बदमाशों के मोबाइल व लैपटॉप में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के कई वीडियो सर्च किए हुए मिले। जबकि रंगदारी वाला पत्र बदमाशों ने मोबाइल पर टाइप किया था और लैपटॉप के जरिये प्रिंटर से निकालकर चस्पा किया था। दोनों बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने दोनों बदमाशों का गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई या उसके गैंग से किसी प्रकार का कोई संपर्क न होने का दावा किया है।

बाइक पर लगाते थे फर्जी नंबर प्लेट
सराफा व्यापारी की दुकान पर पत्र चस्पा करने के बाद दोनों बदमाश मध्य प्रदेश निकल गए थे। इस दौरान उन्होंने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। जिससे वह पुलिस की चेकिंग से बच सकें। इसमें वह सफल भी रहे थे। पकड़े जाने पर फर्जी नंबर की प्लेट बदमाशों की बाइक की शीट के नीचे मिली। जिस पर मध्य प्रदेश का नंबर अंकित था।


रासुका लगाने की तैयारी में पुलिस
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम से सराफा व्यापारी से रंगदारी मांगकर कस्बा मड़ावरा के अन्य व्यापारियों में भय पनप गया था। जिस पर पुलिस ने रंगदारी के मुकदमे में 7-सीएलए की धारा की बढ़ा दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यापारियों को गैंगस्टर के नाम से भयभीत करने वाले दोनों बदमाशों के खिलाफ एनएसए (रासुका) की कार्रवाई करने की योजना बना रही है। इसके लिए पुलिस जल्द ही कागजी प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed