फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Minister of State counted the achievements of eight years

Lalitpur News: राज्यमंत्री ने गिनाई आठ वर्ष की उपलब्धियां

Fri, 28 Mar 2025 12:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State counted the achievements of eight years
इंटर कॉलेजों की कमी, गांवों में शराब के ठेके व अवैध शराब बिक्री के सवाल भी किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा/ललितपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार के आठ पर पूरे होने पर सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन के नीति एवं विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आम जनमानस के बीच तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे उत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मड़ावरा स्थित अटल सभागार में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं महरौनी विधानसभा से विधायक मनोहरलाल पंथ ने पत्रकार वार्ता की।

राज्यमंत्री ने डबल इंजन की भाजपा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों का बखान किया तो वहीं बीते आठ वर्षों में अपने विधानसभा क्षेत्र में जामनी व रोहिणी नदी पर बनाए गए पुल, मड़ावरा से गिरार सड़क, आईटीआई कॉलेज, अटल आवासीय विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय, उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल समेत कराए गए प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान यहां पत्रकारों द्वारा सुशासन एवं सुरक्षा के मुद्दों पर राज्यमंत्री से कई तीखे सवाल भी किए गए। ग्रामीण अंचलों में सरकारी इंटर कॉलेज की कमी, गांव-गांव खोले जा रहे शराब के ठेके शराब की अवैध बिक्री पर भी सवाल उठाए। जिले के ग्रामीण अंचलों में वर्षों से ठप पड़ी रोडवेज बस सेवा, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं विभिन्न जांचों के लिए तकनीशियनों की कमी के प्रति भी राज्यमंत्री से जवाब मांगा। सरकारी संस्थानों में हो रहीं अनियमितताओं को मीडिया द्वारा उजागर करने पर पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखने, धमकाने जैसे मामलों पर भी सवाल किए गए, जिस पर राज्यमंत्री द्वारा तमाम सवालों पर संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर वार्ता कर उचित समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंत्री प्रतिनिधि टीटू पटैरिया, कैलाश साहू, कार्यक्रम संयोजक अरविंद कौशिक, सूरज जैन, नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed