फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The minister described the reality of hospital

मंत्री को बताई अस्पताल की हकीकत

Thu, 16 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 16 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल को ज्ञापन देकर भाजपा नेताओं ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में सिर्फ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है, जिन पर सामान्य प्रसव के अलावा सीजेरियन का भी जिम्मा है। अस्पताल में रोज लगभग दस सीजेरियन आपरेशन किए जाते हैं। इसके बाद भी सभी प्रसूताओं के सीजर नहीं हो पाते, उनको प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है, जहां काफी धन खर्च होता है। गरीब वर्ग की महिलाओं को निजी अस्पताल में सिजेरियन कराने के लिए कर्ज लेना पड़ता है अथवा जेवर गिरवीं रखने पड़ते हैं। वहीं, दूसरी ओर पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में 90 फीसदी गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। आईसीयू क्रियाशील न होने की वजह से हृदय रोगी बेमौत मर रहे हैं। कार्डियोलॉजी विभाग में भी तालाबंदी है, जबकि अस्पताल में तीन फिजीशियन मौजूद हैं। स्टाफ के अभाव में जिला अस्पताल में करोड़ों की मशीनें धूल फांक रही हैं। उधर, महरौनी तहसील में हड्डी रोग विशेषज्ञ का अभाव है। राज्यमंत्री से इन सभी जन समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इस मौके पर रत्नेश तिवारी, धु्रव सिंह सिसौदिया, दीपक पाराशर, लवली शर्मा, के के पंथ, रामबाबू राजपूत, अरविंद सोनी, नीतेश संज्ञा, शत्रुघ्न साहू, अभिषेक सोनी, रूपेश साहू, आशीष हुंडैत, पप्पू पाल, मनोज साहू, रवि मिश्रा, पीयूष सिंघई, रामगोपाल, पंकज तिवारी, अशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed