फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The message of water conservation

जल संरक्षण का दिया संदेश

Tue, 05 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The message of water conservation
water save, lalitpur news - फोटो : demopic
तालबेहट (ललितपुर)। जल ही जीवन है। हमें उसका संरक्षण करना होगा। इन संदेशों के साथ नगर के युवाओं ने सोमवार को वाहनों से जल जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

सायंकाल पांच बजे रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई वाहन रैली नगर के अंजनी नगर, खांदी, रानीपुरा और जल संस्थान कार्यालय, तहसील परिसर होते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पूरा काफिला रामलीला मैदान वापस पहुंचा। जहां अपने विचार रखते हुए राजेश चौबे ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है।

इस नाते हमें पानी की व्यर्थ हो रही बर्बादी को रोकना होगा। बंटी त्रिपाठी ने प्राकृतिक जल स्रोतों की रक्षा करने का सभी से आह्वान करते हुए नगर के ऐतिहासिक मान सरोवर को सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। अन्य वक्ताओं ने कहा कि नगर के प्राकृतिक जल स्रोतों के समाप्त हो जाने से आज नगर की जनता को पेय जल के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रैली को सफल बनाने वालों में विवेक परिहार, रविंद्र, वीपी यादव, रोहित गुप्ता,राजेश झा पार्षद, रूपेश श्रीवास, दिनेश कुशवाहा, विकास गुप्ता, गौतम मोदी, अमित बुंदेला, राजेंद्र गोस्वामी, भानू गोस्वामी, दिनेश पाठक, सुनील त्रिपाठी, अन्नू चौबे, आशीष लक्षकार, सुमित अवस्थी, मनोज हजारी, यातेंद्र त्रिपाठी आदि प्रमुख रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed