फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The keys of the house handed over to the women beneficiaries

डिप्टी सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभागवार समीक्षा

Sat, 29 Oct 2022 11:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
The keys of the house handed over to the women beneficiaries
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। उप मुख्यमंत्री ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नवनिर्मित आवासों की चाबी महिला लाभार्थियों को सौंपी। इसके साथ एनआरएलएम विभाग में स्वयं सहायता समूह की सखियों को नौ करोड़ रुपये का चेक और पॉस मशीन वितरित की। इसके साथ सखियों द्वारा बनाए गए समूह की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी ने ग्रामीण स्तर पर 17 और तहसील स्तर पर 22 घंटे विद्युत आपूर्ति करना बताया। इस पर डिप्टी सीएम ने विद्युत बिलों के नाम पर वसूली की शिकायतें मिलने की बात कही। ऐसे लोगों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ किसानों पर दर्ज मुकदमों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी किसान पर मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए। सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। ऐसे में उन पर कार्रवाई गलत है। पोस्टमार्टम हाउस निर्माण के बारे में प्रभारी सीएमओ ने बताया कि जनपद में एक पोस्टमार्टम हाउस बना हुआ है। इस पर डिप्टी सीएम ने महरौनी में पोस्टमार्टम हाउस के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। महिला चिकित्सालय के बारे में बताया कि वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 11 चिकित्सक मिल चुके है। जनपद में आयुष्मान योजना में 340519 के सापेक्ष 143121 कार्ड निर्गत किये गए हैं। डिप्टी सीएम ने पंचायत सहायकों, आशा कार्यकत्रियों और एएनएम के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें मिलने के क्रम में उन्होंने निर्देश दिए कि कितने लाभार्थियों को किस्त जारी की गई, कितनों को किस्त नहीं मिली इसकी क्रॉस चेकिंग कराएं। साथ में लाभार्थियों को बिजली, आयुष्मान कार्ड, शौचालय और खाद्यान्न न लाभ के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं। बांध में भूमि अधिग्रहण वाले किसानों को अब तक मुआवजा धनराशि न मिलने पर बताया गया कि शासन को डिमांड भेजी जा चुकी है। फसल बीमा योजना के बारे में डिप्टी सीएम ने वर्ष 2020-21 में किसानों को बीमा का भुगतान न होने की बात पूछी। जिस पर उप निदेशक कृषि ने सब्सिडी आते ही भुगतान करने की बात कही। अतिवृष्टि से प्रभावित कृषकों के संबंध में उप मुख्यमंत्री ने अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व को मुआवजा वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर ही लोगों की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। साथ में जिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ शिकायत या जांच प्रस्तावित है, उसको जांच या जांच से संबधित दस्तावेज नहीं मिलने चाहिए, दोषी व्यक्ति जांच न करें। अमृत सरोवरों की भूमि की नाप कराते हुए अतिरिक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए उस पर वृक्षारोपण कराने, डूडा विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए वेंडिंग जोन बनाकर लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और अवैध शराब की दुकानों को हटाया जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने जिससे कि समस्या का समाधान जल्द हो सके बनाने को कहा। डिप्टी सीएम ने कहा कि नाराहट को ब्लॉक बनाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बीएसए को जिले के जर्जर विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सड़कों पर गोवंश न दिखाई देने और आश्रय स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सरकारी विद्यालयों में बड़ी संख्या में नए बच्चों के प्रवेश और स्मार्ट क्लास के लिए बीएसए की सराहना की गई। जिले में पानी की पाइपलाइन नालियों से डाले जाने की शिकायतें पर अधिशासी अधिकारी और अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद डिप्टी सीएम ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। बैठक में श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, जिलाधिकारी आलोक सिंह, डीएफओ दीक्षा भंडारी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम गुलशन कुमार, एडीएम लवकुश त्रिपाठी, एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम सदर मोहम्मद अवेश, सीओ सदर अभय नारायण राय, डीडीओ केएन पांडेय, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ललितपुर में करेंगे रात्रि विश्राम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ललितपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में ठहरेंगे। उनके सुबह देवगढ़ जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed