फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The issue of dry ponds and power cuts was raised

Lalitpur News: सूखे तालाब और बिजली कटौती का उठा मुद्दा

Thu, 17 Apr 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The issue of dry ponds and power cuts was raised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खिरिया मिश्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। अधिकारियों के समक्ष किसानों ने बीमा नहीं मिलने, डीबीटी नहीं दिए जाने, जायद की फसलों की सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने, सूखे तालाबों को भरवाने, सिल्ट सफाई, मंडी में सिक्स आर व पर्ची नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। दलहनी फसलों का विक्रय एमएसपी से कम रेट पर किए जाने का भी मामला उठाया।
किसानों ने कृषि अधिकारी के समक्ष समस्याओं को रखा। किसान नेता बाबूलाल दुबे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत व्यक्तिगत क्लेम में गड़बड़ी की जांच का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सीडीओ की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। कई तालाब सूखने से पशुओं को पानी के लिए परेशानी के सवाल पर सूखे तालाबों में पानी भरवाने की बात कही गई। बिजली कटौती से जायद की फसलें सूखने से किसानों ने अधिकारियों से पर्याप्त बिजली आपूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसान नेता ऊदल सिंह ने गल्ला मंडी में उपज ले जाने पर आढ़तियों द्वारा सिक्स आर नहीं दिए जाने और जिंस की पर्ची भी नहीं देने की बात कही। किसानों ने मंडी में दलहनी फसलों का विक्रय एमएसपी से कम रेट पर किए जाने की बात कही। कुछ किसानों ने रसोई में डीवाई नहर की सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपकृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे, डॉ. मुकेश चंद्र, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता भूपेश सुहेरा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भगवान सिंह, उद्यान अधिकारी परवेज खान, वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक मुकेश पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी चामुंडा प्रसाद पांडेय, एआर कोऑपरेटिव अर्विन मिहिर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed