फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The influence of Bundelkhand resonates in Assam, the Governor praises the art of Mohini Group, Lalitpur.

Lalitpur News: असम में गूंजी बुंदेलखंड की धमक, राज्यपाल ने सराही मोहिनी ग्रुप ललितपुर की कला

Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The influence of Bundelkhand resonates in Assam, the Governor praises the art of Mohini Group, Lalitpur.
- बुंदेलखंड की माटी की ये कला ऊर्जा, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। असम के गुवाहटी के पंजाबाड़ी स्थित पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र शिल्पग्राम में आयोजित ''शिल्पग्राम महोत्सव-2026'' में जनपद के मोहिनी ग्रुप के कलाकारों ने बुंदेली संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम को दर्शक दीर्घा में मौजूद गणमान्य अतिथि ने भी सराहा।

मणिपुर एवं नागालैंड के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने भारत की एकता को दर्शाते हुए इन सांस्कृतिक रंगों की सराहना की। उन्होंने ललितपुर के मोहिनी ग्रुप सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की माटी की यह कला ऊर्जा, राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है। 18 से 20 जनवरी तक हुए कार्यक्रमों में बुंदेली लोक नृत्य और गीतों ने समां बांध दिया। जनपद के मोहिनी ग्रुप के कलाकारों ने बुंदेलखंड के पारंपरिक लोक नृत्यों व लोकगीतों की जीवंत प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगी बुंदेली वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जब कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो पूरा शिल्पग्राम परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस प्रस्तुति ने उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोक विरासत को पूर्वोत्तर के मंच पर गर्व के साथ स्थापित किया। इस वृहद कोरियोग्राफिक प्रस्तुति का निर्देशन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता और पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र दीमापुर के निदेशक डॉ. प्रसन्न गोगोई ने किया। कार्यक्रम में शास्त्रीय, लोक और जनजातीय नृत्यों को एक सूत्र में पिरोया गया था। मोहिनी ग्रुप के जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन कलाकारों ने गुवाहाटी में रहकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें मोहिनी, रितिका, दीपिका, स्वाति, स्मृति, कशिश, करन, जीवन, बलराम आदि कलाकार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed