फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The highest incidence of dog bites in Talbehat

तालबेहट में कुत्तों के काटने की घटनाएं सबसे अधिक

Thu, 30 Jan 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The highest incidence of dog bites in Talbehat
ललितपुर। शहर के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। प्रतिदिन पूरे जिले में दो दर्जन लोगों को कुत्ते काटने की घटनाएं हो रही हैं। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिमाह एक दर्जन लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी पर एक माह में 178 लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इसमें सर्वाधिक घटनाएं तालबहेट ब्लाक में हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुत्तों के काटने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ऐसे में लोगों में कुत्तों को लेकर डर का माहौल पनपने लगा है। लोग कुत्तों को देखकर अपने रास्ते में परिवर्तन कर लेते हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में नवंबर माह की अपेक्षा चालीस फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। यह ब्लॉक जिले में सबसे अधिक कुत्तों के काटने के मरीजों वाला बन गया है। साथ ही महरौनी में भी मरीजों की संख्या अधिक है। इसी तरह से बार व जखौरा में दोगुने मरीज बढ़ गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कुत्तों के आतंक का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस समय कुत्तों के बच्चे होते हैं और उन उनके पास किसी को भी आता देखकर वह काट लेते हैं। वहीं कुछ लोगों को बच्चों को उठाने पर काट लेते हैं। कुछ कुत्ते पागल हो जाते हैं, जो काटते रहते हैं। पागल होने वाले कुत्तों के मुंह से लार निकलती है, यह कुत्ते किसी को काट लेते हैं, तो अधिक घातक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ब्लॉकवार जनवरी की स्थिति
ब्लॉक - संख्या
तालबेहट- 69
महरौनी - 41
बार - 20
जखौरा - 25
बिरधा - 08
मड़ावरा - 14
---------
सभी सीएचसी और पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में रैबीज के इंजेक्शन हैं। मरीजों केे आने पर क्रमानुसार इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। मरीजों का डाटा भी बनाया जा रहा है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed