फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The heat waves made everyone miserable...the temperature crossed 45.

Lalitpur News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल...पारा 45 पार

Mon, 27 May 2024 03:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
The heat waves made everyone miserable...the temperature crossed 45.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार सुबह से ही धूप की तपिश से लोग परेशान नजर आए। दोपहर में धूप के साथ लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया। पैदल अथवा दोपहिया वाहनों से आने जाने वाले अपने चेहरे को कपड़े से ढक कर निकले। दोपहर एक बजे कई प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
नौतपा के दूसरे दिन तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। गर्मी का आलम यह था कि राहगीरों के अलावा दोपहिया वाहन सवार कहीं गन्ने का रस पीने के लिए रुके तो कहीं पेड़ों की छांव में दोपहरी काटी। कंपनी बाग में बैठे रमेश ने कहा कि उसे पाली जाना है, लेकिन धूप में चक्कर आने से उसे रुकना पड़ा। अब मौसम ठंडा होने पर ही यहां से आगे जाएगा। यहीं पर बैठे रामशंकर ने बताया कि बाजार गया था, लेकिन धूप में परेशान होने के कारण कुछ देर यहां पेड़ की छांव में आराम करने लगा। दोपहर में कचहरी जाने वाला वीआईपी रोड सहित कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


--------
बाजार में बढ़ी एसी और कूलर की मांग
गत वर्षों के अपेक्षा इस साल गर्मी अधिक होने के कारण बाजार में एसी और कूलर की मांग बढ़ गई है। छोटे कूलर तो दुकानों पर उपलब्ध हैं लेकिन बड़े कूलर की कमी हो गई है। एसी-कूलर विक्रेता आकाश जैन ने बताया कि इस साल जो भी माल मंगाया जा रहा है, उसकी तुरंत बिक्री हो जा रही है। यहां तक कि इंदौर के स्टॉकिस्ट के पास बड़े कूलर की कमी हो गई है, इसलिए ऑर्डर देने के एक हफ्ते बाद ही माल आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाजार में एसी व कूलर के दामों पर एक नजर
एसी दाम
एक टन 30 हजार
1.5 टन 36 से 46 हजार तक

-------कूलर छोटा-4 से 5 हजार
कूलर मीडियम-5000 से 8500 तक
कूलर बड़े 8600 से 18000 तक

--------
-सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
तालबेहट। रविवार सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी थी, जिसके चलते साढ़े चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर डग्गामार वाहन भी नजर नहीं आए। सब्जी बेचने और सड़क किनारे ठेला लगा कर अपने परिवार का गुजारा करने वाले भी कम नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed