{"_id":"69220e3f98c8435652066559","slug":"the-head-and-secretary-will-review-the-development-work-in-the-district-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-146632-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिले में प्रधान और सचिव लेंगे विकास कार्य का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिले में प्रधान और सचिव लेंगे विकास कार्य का जायजा
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्य अवलोकन के लिए प्रदेश के चार जिले चयनित किए हैं। इनमें ललितपुर का नाम भी शामिल है। दिसंबर में यह विजिट की जाएगी, जिसमें ग्राम खांदी में प्रशिक्षण के अलावा कारी पहाड़ी, जखौरा का विजिट होगा। यहां पर बॉयोगैस प्लांट व प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन का जायजा लेंगे।
एक्सपोजर सर्वे में करीब 20 जिलों के ग्राम प्रधान व सचिव जनपद में आएंगे। वह यहां कारी पहाड़ी ग्राम पंचायत का जायजा लेंगे। यहां पर ओएसआर के कार्य एवं बॉयोगैस संयंत्र को देखेंगे। वहीं, गेवरा-गुंदेरा के विकास कार्य का जायजा लेंगे। यहां पर पंचायत में किए गए कार्य दिखाए जाएंगे। ग्राम पंचायत खांदी में इन सभी के साथ कार्यशाला का आयोजन होगा।
ग्राम पंचायत जखौरा में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तैयार की गई यूनिट को देखेंगे। ग्राम पंचायत जखौरा में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए यूनिट की स्थापना की गई है। यहां पर प्लास्टिक के दाने तैयार किए जा रहे हैं। इनका प्रयोग सड़क निर्माण में किया जाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के दौरान उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कराया जाएगा। चार जिलों में अमेठी, रामपुर व श्रावस्ती जिले भी शामिल हैं। संवाद