फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The government team examined the quality of health services in the medical college

Lalitpur News: शासन की टीम ने परखी मेडिकल काॅलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

Fri, 25 Jul 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The government team examined the quality of health services in the medical college
- निर्धारित 28 बिंदुओं का गहनता से किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में शासन की दो सदस्यीय टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी। टीम ने जांच के लिए निर्धारित किए गए 28 बिंदुओं की हकीकत जानने के लिए गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुविधाओं के बारे में चिकित्सकों व स्टाफ से जानकारी ली। अब जांच टीम अपनी रिपोर्ट शासन को बंद लिफाफा में भेजेगी।

शासन ने मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता मापने के लिए 28 बिंदु निर्धारित किए थे। इसमें इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में चिकित्सक, तकनीकी व नर्सिंग स्टॉफ की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों, ब्लड बैंक, जांचों की स्थिति, आइसीयू, ऑक्सीजन, स्टाफ की गंभीरता, स्टाफ का व्यवहार और साफ-सफाई, सुविधाओं समेत 28 चिकित्सीय बिंदुओं पर जांच की जानी थी। इसके लिए शासन ने दो सदस्यीय टीम निर्धारित की थी। बृहस्पतिवार को शासन की टीम में नियुक्त मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी आचार्य डॉ. सुधीर कुमार व ऑर्थोपेडिक्स विभाग के आचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल और सीएमएस डॉ. सचिन माहौर आदि सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज में डेरा डाला। यहां पर सर्व प्रथम अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी ली। तत्पश्चात मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निरीक्षण किया। इसमें प्रशासनिक भवन, वार्ड हॉल, समेत अन्य व्यवस्थाओं जायजा लिया। इसके साथ ही पुराने भवन में ऑपरेशन थिएटर में पहुंचे। जहां पर दवाइयों का स्टॉक देखा। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ल, डॉ. पवनसूद, सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. विशाल जैन, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. डीकेराज, डॉ. एमसी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed