फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The funeral of the pregnant woman took place late at night

Lalitpur News: देर रात हुआ गर्भवती महिला का अंतिम संस्कार

Sun, 02 Nov 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The funeral of the pregnant woman took place late at night
दोनों पक्षों में राजीनामा की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली गर्भवती कल्पना का शुक्रवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के 24 घंटे बाद भी मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक दोनों पक्षों एवं अन्य लोगों के बीच बातचीत चलती रही।
शुक्रवार को ग्राम बुदावनी निवासी कल्पना पत्नी सुरेंद्र का शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर कल्पना को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए घर के सामने हंगामा कर दिया था। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तहरीर देने पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

वहीं, देर रात तक दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के मध्य समझौता होता रहा। चर्चा है कि इसी के चलते उन्होंने कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों से कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मृतक के मायके पक्ष से शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed