फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The fault was in the dark sixty villages

फाल्ट से साठ गांवों में रहा अंधेरा

Sun, 13 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा की जा रही नौ घंटे की घोषित कटौती और डेढ़ से दो घंटे विद्युत फाल्ट के कारण होने वाली अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। शुक्रवार की रात जहां फीडर नंबर एक के अंतर्गत हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार की दोपहर में देवगढ़ फीडर में फाल्ट की वजह से करीब साठ गांवों की बिजली तीन घंटे तक ठप रही। इससे ग्रामीणों को सिंचाई कार्यों में बाधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक, तीन, चार, पांच, नेहरू नगर, राजघाट, देवगढ़ व चंदेरा के माध्यम से शहर समेत आसपास के 84 गांवों और चंदेरा स्थित औद्योगिक आस्थान को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात 8.40 बजे फीडर नंबर एक के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। विद्युत कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग कर दो घंटे बाद फाल्ट खोजा जा सका, जिसके कारण दो घंटे तक फीडर नंबर एक के तहत आने वाले मुहल्ला इलाइट चौराहा, रामनगर, वंशीपुरा, पठापुरा, पिसनारी, बसंत बिहार कॉलोनी, झांसी पुरा, कसाईमंडी, अजीता पुरा, लकड़या पुरा, तलैयापुरा, बड़ा पुरा और सरदार पुरा की आपूर्ति बाधित रही।


वहीं, शनिवार की दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे देवगढ़ फीडर में ग्राम पिपरा के पास हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। विद्युत कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग कर दिन में साढ़े तीन बजे तक फाल्ट खोजा जा सका। तब कहीं जाकर आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed