{"_id":"6636848b0dd832471b02fbb7","slug":"the-faces-of-the-students-lit-up-after-receiving-the-certificates-and-shields-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-114220-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रमाण-पत्र और शील्ड पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रमाण-पत्र और शील्ड पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। प्रतिभावान बच्चों को अपने परिश्रम का इनाम मिल रहा है। वह शनिवार को दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में आयोजित 12वीं पास बच्चों के प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। बच्चों को प्रमाण-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत, अभिभावकों का सहयोग व शिक्षकों के मार्गदर्शन को सराहने का अवसर है। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है। छात्र दीपेंद्र ने कहा इस सम्मान से उनमें नई ऊर्जा के साथ दूसरे छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। छात्रा नैनसी ने कहा कि महाविद्यालय जैसे मंच पर सम्मान मिलना नई ऊर्जा पैदा करती है। इस दौरान प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्रतीक चौधरी, प्रणव चौधरी, डॉ. राकेश राजन, प्रो. चेल्सी जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. खुशबू सिद्दीकी और आभार प्रदीप चौधरी ने व्यक्त किया।