{"_id":"c601b3e9e2b1e9a54b7f0550247c35ab","slug":"the-exam-will-have-to-repent-from-the-shoe-and-stocking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में जूता व मोजा से करनी होगी तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में जूता व मोजा से करनी होगी तौबा
ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में आयोजित विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को जूता, मौजा व मोबाइल से तौबा करनी होगी। कालेज प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन बनाने के मकसद से इन पर रोक लगा दी है। अब परीक्षार्थियों को कालेज कैंपस में घुसने से पहले प्रतिबंधित सामग्री बाहर छोड़नी होगी।
प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने महाविद्यालय प्रशासन की बैठक में बताया कि नेमवि परीक्षा केंद्र पर लगभग 5,500 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे, जो जिले का सबसे बड़ा केंद्र होगा। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
यही नहीं, परीक्षार्थी को जूता व मोजा पहनकर भी महाविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। गुटखा, पान, बीड़ी और सिगरेट को बाहर छोड़कर जाना होगा। परीक्षाएं सुबह 07 से 10 बजे तक, सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक एवं दोपहर 03 से 06 बजे तक तीन पालियों में होगी।
विज्ञापन
संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ प्राध्यापकों का उड़ाका दल गठित किया गया है, जो परीक्षार्थियों की तलाशी लेगा। यदि किसी भी परीक्षार्थी को अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिला है तो वह संबंधित विषय के प्रवेश प्रभारी से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है।
व्यक्तिगत परीक्षार्थी इंटरनेट से अपना प्रवेेश पत्र डाउन लोड कर लें। सभी कक्ष परिप्रेक्षक एवं कर्मचारीगण महाविद्यालय द्वारा जारी किए गए परिचय पत्र धारण कर ही परीक्षा के समय कालेज में प्रवेश करेंगे।
बैठक में डा. आशा साहू, डा. पंकज शर्मा, डा. ऊषा पाठक, डा. पुनीत बिसारिया, डा. अनिल सूर्यवंशी, डा. मधुकान्ता समाधिया, डा.सूबेदार यादव, डा. संजीव शर्मा फहीम बख्श, भगवती जोशी, रामसहाय सिरौठिया, हरीप्रसाद, आशीष शर्मा, श्रीपत सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह दिए गए निर्देश
प्राचार्य ने कक्ष निरीक्षकों, सहायक कक्ष परिप्रेक्षकों व उड़ाका दल के सदस्यों को विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने उत्तर पुस्तिका की तकनीकी प्रविष्टी, पूर्ति एवं प्रमुख द्वार पर प्रवेश पत्र लिए हुए परीक्षार्थी की सघन तलाशी लेने को कहा है।