{"_id":"68e57a9944b53408e80ff079","slug":"the-elderly-woman-hurt-by-the-indecency-of-the-moneylender-took-her-own-life-lalitpur-news-c-11-1-mbd1010-655842-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सूदखोर की अभद्रता आहत वृद्धा ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सूदखोर की अभद्रता आहत वृद्धा ने दे दी जान
Wed, 08 Oct 2025 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
सूदखोर की अभद्रता आहत वृद्धा ने दे दी जान
- चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में
- 80 हजार के बदले दे चुकी थी आठ लाख फिर भी जमीन नहीं छोड़ रहा था सूदखोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सूदखोर की अभद्रता और जमीन कब्जाने से आहत ग्राम पठापुरा निवासी जगरानी (80) ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दो दिन पहले पुलिस व प्रशासन के अफसरों को कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी भी दी थी। इस मामले में महरौनी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिशंकर सोनी, उसके बेटे आनंद सोनी, कालीचरण कुशवाहा, दीपक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम पठा विजयपुरा निवासी हरिराम ने महरौनी कोतवाली पुलिस को दी शिकायत ने बताया कि 15 वर्ष पहले उसके पिता हरदयाल और उसकी मां जगरानी ने हरिशंकर सोनी से तीन रुपये प्रति सैकड़ा ब्याज की दर पर 80 हजार रुपये लिए थे। चार साल बीतने के बाद पूरा रुपया मय ब्याज के चुकता कर दिया गया था। वह 80 हजार के बदले आठ लाख रुपये दे चुका था। इसके बाद भी आरोपी अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगा। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, बोनी मशीन, पंजा और आठ एकड़ जमीन ब्याज के एवज में धोखाधड़ी से ले ली। रुपये लेने के बाद भी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा और उस पर मंगलवार को निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। इसका विरोध किया गया तब आरोपी भड़क गए और मां जगरानी को धक्का दे दिया। गाली गलौज भी की। इससे आहत मां ने अपराह्न तीन बजे अमरूद के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस व प्रशासन के अफसरों से भी की थी शिकायत
इस संबंध में हरदयाल ने पांच अक्तूबर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महरौनी और उपजिलाधिकारी महरौनी को शिकायती पत्र दिया था और कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर छह अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी हरिशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ की कोशिश जा रही है। घटना की जांच पड़ताल जारी है। - मोहम्मद मुश्ताक,एसपी