{"_id":"57f947bc4f1c1b6a532707ed","slug":"the-district-owes-three-billion-electric-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीस करोड़ विद्युत बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीस करोड़ विद्युत बिल बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
eletricity lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में तीस करोड़ रुपए विद्युत बकाया चल रहा है, जिसके चलते आलाधिकारियों द्वारा विद्युत अधिकारियों को लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जनपद में 15 हजार नए घरेलू कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य दिया गया था, जिस पर यह आंकड़ा दो दहाई भी पार नहीं कर सका है। इसी के चलते शनिवार को अधिशासी अभियंता ने जनपद के सभी उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं की बैठक लेकर हर हाल में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश जारी किए और टीमों के साथ शहर में अभियान चलाने को कहा।
विद्युत विभाग द्वारा जनपद में चार उपखंडीय कार्यालय के अंतर्गत करीब 75 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन जारी किए हैं। विभाग द्वारा हर माह उपभोक्ताओं को बिजली खर्च के हिसाब से बिल वसूला जाता है। जबकि उपभोक्ताओं द्वारा हजारों या लाखों रुपए बकाया होने पर भी जब बकाया अदा नहीं किया जाता है, तो ऐसे उपभोक्ताओं से विद्युत बकाया वसूलने के लिए विभाग द्वारा हर माह राजस्व वसूली अभियान भी चलाया जाता है। इसके बाद भी जनपद में राजस्व वसूली बकाए का आंकड़ा अब भी करोड़ों में दर्शाया जा रहा है। इसी के चलते गत दिवस आलाधिकारियों द्वारा झांसी में बैठक की गई थी। जिस पर शनिवार को अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने ललितपुर के चारों उपखंड अधिकारियों व सभी अवर अभियंताओं के साथ स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों को गत दो माह में उप्र. पावर कार्पोरेशन द्वारा दिए गए 15 हजार नए घरेलूू कनेक्शनों के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र दो सौ कनेक्शन किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अभियान चलाकर टारगेट पूरा करने को कहा। वहीं, उन्होंने पांच किलोवाट और दस किलोवाट के कनेक्शनों पर दस हजार से अधिक बकाया होने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब तीस करोड़ रुपए बकाया चल रहा है। जिसे वसूलने के लिए उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं को टारगेट दिया गया है, जो टीमों का गठन कर पूरा किया जाए। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को दशहरा, मुहर्रम, दीपावली जैसे बड़े पर्वों पर सब स्टेशन के अंतर्गत सभी फीडरों को रोस्टर के अनुसार बीस-बीस घंटे बिजली मुहैया कराई जाए और इसके लिए सभी अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत मेंटीनेंस का कार्य शीघ्र निपटा लें। बैठक में उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी द्वितीय सौरभ पटैरिया, उपखंड अधिकारी महरौनी प्रेमचंद, उपखंड अधिकारी तालबेहट महेश विश्वकर्मा, अवर अभियंता रमेश कुमार यादव, मोहित कुमार, मोहित सोनी, रमेश कुशाहा, अरविंद पाखरे आदि उपस्थित रहे।