फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The district headquarters may get the gift of a new bypass in the monsoon session

Lalitpur News: मानसून सत्र में जिला मुख्यालय को मिल सकती है, नए बाईपास की सौगात

Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The district headquarters may get the gift of a new bypass in the monsoon session
- सत्र के पहले सीएम के साथ हुई बैठक में सदर विधायक ने दिया था प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा सत्र प्रारंभ होने के पहले बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विधायकों से विकास प्रस्ताव मांगे थे, जिसमें सदर विधायक ने जिला मुख्यालय पर नए बाईपास व रिंग रोड का प्रस्ताव दिया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी सत्र में इसके पास होने की उम्मीद है।
शहर में नेशनल हाईवे का बाईपास बनाया गया, वहां पर आबादी बसने के कारण शहर के बीच में आ गया है। ऐसे में शहर यातायात भी इस मार्ग पर अधिक दिखाई देता है। ऐसे में जिला मुख्यालय पर अतरिक्त बाईपास काफी दिनों से प्रस्तावित है। हाल ही में मुख्यमंत्री की बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बाईपास सहित जिला मुख्यालय के चारों ओर एक रिंग रोड निर्माण का प्रस्ताव रखा है। जिससे जिले होकर अन्य जगहों पर जाने वाले वाहनों का शहर में प्रवेश न हो, साथ ही इससे यातायात बाधित न हो। बताते चलें कि शहर के मास्टर प्लान में निर्मित बाईपास रोड़ा से सीधे मसौरा कलां के समीप सागर रोड को जोड़ रहा है। तो वहीं, देवगढ़ रोड को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए ग्राम महेशपुरा से मार्ग निर्माण कराकर ग्राम रोड़ा के समीप जोड़े जाने की परियोजना है।
विज्ञापन

-----------------------
महत्वपूर्ण दीर्घ सेतु के निर्माण के भी दिए हैं प्रस्ताव
महत्वपूर्ण दीर्घ सेतु के निर्माण के लिए सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिए हैं, जिसमें जनपद मुख्यालय से टीकमगढ़ मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सेतु निर्माण, देवगढ़ में दशावतार मंदिर के पास बेतवा नदी पर सेतु निर्माण, बार-बांसी मार्ग पर शहजाद नदी पर सेतु निर्माण, जखौरा- तालबेहट मार्ग पर शहजाद नदी पर सेतु निर्माण, पारौन- हजारिया मार्ग पर सेतु निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
हालही में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में जिला मुख्यालय के नए बाईपास व रिंग रोड का प्रस्ताव दिया है, साथ ही कुछ महत्वपूर्ण पुल निर्माण के लिए भी प्रस्ताव दिए गए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान इन प्रस्तावों की मंजूरी हो सकती है। बाईपास स्वीकृति से शहर की सड़कों पर यातायात का बोझ कम होगा।
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed