{"_id":"66c11ade405103b70705c524","slug":"the-department-is-making-efforts-to-improve-the-road-vehicles-are-getting-stuck-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-119419-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सड़क सुधारने में खानापूर्ति कर रहा विभाग, फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सड़क सुधारने में खानापूर्ति कर रहा विभाग, फंस रहे वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत खोदी गई सड़क को पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद मरम्मत में विभाग खानापूर्ति कर रहा है। बिना धंसाई के गिट्टी डालकर छोड़ा जा रहा है। इससे प्रतिदिन वाहन गिट्टी में जाने से फंस रहे हैं। वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ जाम की स्थिति भी बन रही है।
जुलाई के पहले सप्ताह में तुवन चौराहा से चर्च होकर नगर संसाधन केंद्र से कर्पूरी ठाकुर चौराहा तक खोदाई की गई थी। पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। खोदी गई सड़क पर मिट्टी डालकर गिट्टी समतल तो कर दिया। लेकिन, ठीक से धंसाई न होने से दिक्कत हो रही है। हालत यह है कि वाहन चालक समतल होने के कारण वाहन को इधर उधर ले जाते हैं, इस दौरान अचानक धंस रहे हैं। सड़क के गड्ढों में लगभग तीन फीट से अधिक गहराई में वाहन जाने से निकासी तक नहीं हो पा रही है।
बीते दो सप्ताह पूर्व खाद्यान्न से भरा ट्रक फंस गया था, इससे पूरी रात रास्ता बंद रहा था। वहीं बीते दिनों एक चार पहिया सवारी वाहन फंस गया था। तालाबपुरा में भी एक स्कूली बस फंस गई थी। इसके अलावा दिन में कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। शनिवार को भी एक गिट्टी से भरा ट्रक वाहन को साइड देने के चक्कर में डाली गई गिट्टी पर आने से धंस गया। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
-- -
सड़क की खोदाई होने के एक माह से अधिक समय बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी है। मार्ग से वाहनों की निकासी मुश्किल हो रही है।
- गुड्डी सेन
-- -
सड़क पर वाहन निकासी में किनारे होने पर अचानक धंस रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बन रही है। मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए।
- परम विश्वकर्मा
-- -
बारिश का मौसम चल रहा है, जिससे सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है। मौसम साफ होने पर मरम्मत कराई जाएगी।