{"_id":"65f5ff5a0fb94d5a7f0d3b77","slug":"the-dead-body-of-an-old-farmer-who-had-gone-to-guard-the-crops-was-found-on-the-railway-tracks-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111924-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गए वृद्ध किसान का शव रेल पटरी पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गए वृद्ध किसान का शव रेल पटरी पर मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत रायपुर के पास शुक्रवार रात रेल पटरी पर एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त ग्राम बानौली निवासी राजाराम यादव (73) के रूप में की गई।
मृतक के पुत्र प्रतिपाल ने बताया कि उसके पिता राजाराम शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर स्थित खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। जब वह देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह चौकी बांसी पुलिस के पास पहुंचे तो यहां रायपुर के पास पटरी पर शव पड़े होने की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर जो शव दिखाया गया, वह उसके पिता राजाराम का था। प्रतिपाल ने बताया कि खेत से लौटते समय रेल पटरी क्रॉस करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतक सात एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।